Saturday 26 June 2021

देखो देखो फूल खिला -बाल गीत-देवेंद्र कुमार

 

  देखो देखो फूल खिला -बाल गीत-देवेंद्र कुमार

             ====

कूड़े पर एक फूल खिला

 

सुंदर पीला फूल खिला

 

कैसा अद्भुत फूल खिला

 

खूब खिला भई खूब खिला

 

 

यहां गली का कूड़ा पड़ता

 

बदबू  छाई  रहती  है

 

सब इससे बच कर चलते हैं

 

जाने कैसे फूल खिला

 

 

कोई नहीं देखने वाला

 

उसे मिला है देश निकाला

 

खूब गंदगी  में महका है

 

कितना सुन्दर फूल खिला

 

खूब खिला भई खूब खिला


अजब ,अनोखा फूल खिला

==========              

 

No comments:

Post a Comment