Friday 17 June 2022

फूल खिला -बाल गीत-देवेंद्र कुमार

 

फूल खिला -बाल गीत-देवेंद्र कुमार           

            ------------

देखो देखो फूल खिला

कूड़े पर एक फूल खिला

==

यहाँ गली का कूड़ा  पड़ता

बदबू छाई रहती है

लोग सदा बच कर चलते हैं

जाने कैसे फूल खिला

===

कोई नहीं देखने वाला

इसे मिला है देश निकाला

खूब गंदगी में महका है

अजब अनोखा फूल खिला

===

सूंदर पीला फूल खिला

आओ देखो फूल खिला

==

No comments:

Post a Comment