Wednesday 25 August 2021

आइसक्रीम- बाल गीत-देवेंद्र कुमार

आइसक्रीम- बाल गीत-देवेंद्र कुमार

 

आइसक्रीम-आइसक्रीम

ठंडम-ठंडम आइसक्रीम

धत् तेरी गरमी तो देखो

पिघल गई लो आइसक्रीम

 

अब क्या होगा, कैसे होगा

मचल गई लो आइसक्रीम

बर्फ मंगाओ, इसे जमाओ

जम जाए तो मिलकर खाओ

 

मेरी मानो तो कहता हूं

झटपट खाओ, खाते जाओ

जैसी भी है अच्छी ही है

आइसक्रीम-आइसक्रीम

 

ठंडम-ठंडम आइसक्रीम

पिघलम-पिघलम आइसक्रीम

लेकर आओ आइसक्रीम

खाकर जाओ आइसक्रीम।

========== 

No comments:

Post a Comment