Friday 5 February 2016

कहानी: अचार

                                    अचार 
मैं अचार कभी नहीं खाऊंगा, यह कसम उठाने से भी अब छुटकारा मिलने वाला नहीं था। गर्मी की उमस भरी शाम भीड़-भाड़ भरे सब्जी बाजार में कैसी हो सकती है, इसे कोई भुक्तभोगी ही समझ सकता है।
वैसे गलती मेरी ही थी। पिछली शाम को भोजन करते हुए मैंने अचार मांग लिया। बस, आफत शुरू हो गई। पत्नी ने हठ ठान ली कि तुरंत बाजार जाकर आम लाने हैं और अचार डालना है।
‘‘
तो ठीक है।’’ मैंने कहकर टालना चाहा था।
‘‘
बाजार से कच्चे आम लाने होंगे।’’
‘‘
हूँ।’’
अगली शाम दफ्तर से आया तो उन्होंने मेरे हाथ में एक बड़ा थैला और तौलिया थमा दिया।
‘‘
यह तौलिया किसलिए। क्या हम नदी पर नहाने जा रहे हैं?’’ मैंने हँसकर बात को हल्का करना चाहा था।
‘‘
आम खरीदकर धोना, पोंछना और फिर कटवाकर लाने होंगे। आम का अचार क्या ऐसे ही मिल जाएगा?’’ एक गंभीर स्वर आया।
कार्यक्रम बन चुका था। अब मेरे कंधों पर टिकाकर उस पर अमल होना था।
मैंने उमस और भीषण गर्मी की आड़ में छिपना चाहा लेकिन कुछ देर बाद मैं और वह बाजार की ओर बढ़ रहे थे
सब्जी बाजार में सामान्य से अधिक यानी बेहद भीड़ थी। शायद लोग समझते थे, सब्जी वहाँ फ्री मिलती थी। संकरी सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर और उनसे पीछे सब्जियों के ढेर लगे थे। सब्जी वालों ने फुटपाथ से आगे बढ़कर सड़क पर काफी हिस्सा घेर रखा था। बची हुई संकरी सड़क-पट्टी पर ट्रैफिक पी.पी. करता रेंग रहा था। सब्जी बेचने वाले अलग-अलग सुरों में बोलियां बोल रहे थे। और मैं सब तरफ से धकियाता हुआ मेले में भटके हुए बच्चे की तरह चौंधियाई आंखों से देखता सोच रहा था- अचार! कैसे पड़ेगा अचार!
‘‘
भई, मैं नहीं रुक सकता। थोड़ी देर यहाँ रहा तो पागल हो जाऊंगा। अच्छा यही होगा कि हम बाजार से अचार का डिब्बा मंगवा लें।’’
‘‘
जी नहीं, पता है बाजार का अचार कितना महंगा होता है। और फिर क्वालिटी का क्या भरोसा?’’  पत्नी ने जवाब देते हुए सब्जियों के टीलों के बीच कहीं-कहीं नजर आती कच्चे आमों की ढेरियों पर नजरें टिका दीं। एक तो उमस भरी गर्मी, ऊपर से गैस लालटेनों की चौंधभरी भुकभुकाहट। मैंने कुछ कहने के लिए मुंह खोलना चाहा, पर पत्नी तब तक एक सब्जी वाले से झुककर मोलभाव करने में व्यस्त हो गई थीं।
मैंने मन में कहा- चलो, आम तो मिले।
लेकिन नहीं…. शायद भाव ज्यादा थे या और कुछ गड़बड़ थी। मैंने पत्नी को दूसरे, तीसरे और फिर पता नहीं कौन से नंबर के ढेर की ओर झुकते, मोलभाव करते और फिर सिर हिलाकर आगे बढ़ते देखा। लगातार उनके पीछे चलना जरूरी था। अब हम सब्जी बाज़ार के छोर तक जा पहुंचे थे। इससे आगे अंधेरा था।
अब मुझे मौका मिला, ‘‘कोई बात नहीं, हम फिर किसी दिन आ जाएंगे। अब हमें घर चलना चाहिए। आगे तो आम हैं नहीं।’’
‘‘
नहीं, अभी हम दूसरी तरफ तो गए ही नहीं हैं। देखो-देखो, कैसे ढेर लगे हैं!’’ और फिर मेरे जवाब का इंतजार किए बिना वह सड़क को लांघकर दूसरी तरफ चली गईं और यहां भी वही सिलसिला दोहराया जाने लगा।
बात मेरी समझ में नहीं आ रही थी कि हम कैसे क्या करेंगे। आम खरीदना, एक-एक आम को धोना, तौलिए से पोंछना और आम कटवाकर घर पहुंचाना। बाजार में ठीक से खड़े रहने की तो गुंजाइश थी नहीं, फिर अचार के लिए इतना कुछ करना! कैसेकैसे…!

आखिर एक सब्जी वाले से दाम तय हुए।
वह तोलने को तैयार हुए तो पत्नी ने पूछा, ‘‘आमों को धोने का इंतजाम है?’’
सब्जीवाला फिर हँसा, ‘‘आप भी बहन जी! यहां इतनी देर से गला सूख रहा है। पीने के लिए तो पानी है नहीं और आपजरा उधर देखिए, सब बहनजियां ऐसे ही आम कटवा रही हैंदेखिएवहां उधर’’
संकेत की दिशा में देखा- अरे हां, वही तो, कुछ औरतैं एक झुंड में खड़ी थीं। आवाजें आ रही थीं- मेरे आम पहले काटोऐ सुना नहींहमकब से खड़े हैं…!’
इसके साथ ही सरौते से खट-खट की आवाज भी आ रही थी। तो आम काटने वाला भी पास ही मौजूद है! लेकिन इससे पहले आमों को धोना, पोंछना
गुस्सा दिखाने का मौका मिला था, ‘‘अगर ऐसी ही बात थी तो हमें बाल्टी में पानी लेकर आना चाहिए थाया फिर आम घर ले चलो- वहीं सब कर लेंगे।’’ मैं चिड़चिड़ा रहा था।
‘‘
बस, रहने दो। घर पर आम काटने का सरौता कहां है और फिर काटेगा कौन? आम की जगह उंगलियां काटेंगे। नहीं-नहीं, यहां इंतजाम है। एक लड़का काट रहा है।’’
‘‘
लेकिन धोनाइसका इंतजाम…!’’ मैंने उनकी कमजोरी पकड़ ली थी।
हूं।पत्नी ने चिंताकुल नजरों से इधर-उधर देखा। यह तो सचमुच मुश्किल हुई। लगा, शायद इसी बात से छुटकारा मिल जाए।
तभी एक आवाज सुनाई दी, ‘‘मैं धुलवा दूंगा आपके आम।’’
पतली, पिनपिनाती आवाज! मैंने घूमकर देखा- आठ-नौ बरस का एक छोकरा था। शायद वह हमारी नोक-झोंक में रस ले रहा था।
मुझे गुस्सा उतारने का पहला मौका मिला था, ‘‘धो देगा! धो दे फिरकहां धोएगा?’’
‘‘
यहीं धोऊंगा।’’ वह मेरी बात से हिला तक नहीं था।
‘‘
पानी है?’’ पत्नी ने पूछा।
‘‘
हां, है।’’
‘‘
कहां है पानी?’’ मैंने इधर-उधर देखा। वह सरासर झूठ बोल रहा था।
‘‘
वहां है, उधर…!’’ वह पता नहीं, कहां इशारा कर रहा था?
‘‘
तो लेकर आ…!’’
‘‘
आप जाना मत। मैं अभी लेकर आया पानी। फिर आम काट भी दूंगा। वहां सरौता भी हैं।’’ कहकर वह तुरंत भीड़ में गायब हो गया।
दुकानदार ने आम तोलकर एक तरफ डाल दिए। मैं आम थैले में भरने लगा तो पत्नी ने टोका-‘‘पहले धुलेंगे, फिर पोंछना होगा। अभी गड़बड़ मत करो।’’

हमें खड़े-खड़े काफी देर हो गई पर वह छोकरा पानी लेकर नहीं आया। मैं भड़ास निकालने का मौका तलाश रहा था, पर तभी वह आ गया। आवाज सुनाई दी, ‘‘आ गया पानी।’’
‘‘
कहां है पानी?’’
उसके हाथ में प्लास्टिक की बड़ी थैली थी। उसमें भरे पारदर्शी पानी में रोशनियां चमक रही थीं।
‘‘
इसमें कैसे धुलेंगे आम?’’
वह मुस्कराया, शायद मेरे अनाड़ीपन पर- ‘‘मैं थैली पकड़कर खड़ा रहूंगा। आप हाथ में एक-एक आम पकड़कर इसमें डुबाकर रगडऩा। आम धुल जाएंगे। फिर उन्हें कपड़े से पोंछकर थैले में रख लेना।’’
‘‘
अगर आम डालने से थैली फट गई और पानी गिर गया तो…!’’
‘‘
जैसे वह कह रहा है, वही ठीक है।’’ पत्नी ने मुझे अपनी बात पूरी नहीं करने दी। मैंने थैली में भरे पानी में एक आम सावधानी से डुबाया और उसे धोने लगा। छोकरा थैली भर पानी को हाथों से पकड़े सावधान मुद्रा में खड़ा था।
जब मैं आम को धोकर बाहर निकालता तो उसके चेहरे पर छींटे पड़तीं, लेकिन वह जैसे मूरत की तरह स्थिर खड़ा था। आंखें बिना झपके खुली हुईं, होंठ सख्ती से एक-दूसरे पर चिपके हुए। मैं आम धोकर पत्नी को थमाता, वह तौलिए से पोंछकर उसे टोकरी में डालती जातीं, जिसे सब्जी वाले ने बड़ी मेहरबानी करके हमें दे दिया था। लगा इस धोने-पोंछने के काम में कई घंटे बीत गए थे। हमारे अचार अभियान का एक दौर पूरा हो चला था। लेकिन अभी तो बहुत कुछ करना बाकी था।

‘‘
मैं आम कटवा दूंगा, एक किलो के तीन रुपये लगेंगे।’’ लड़के ने कहा और थैली भर पानी जो आम धोने के बाद अपारदर्शी हो चुका था, सड़क पर फेंक दिया। छींटे उछले और सब्जी वाले की झापड़ उसके गाल पर पड़ा, ‘‘हरामी केदेखता नहीं’’
वह बिना गाल सहलाए चुप खड़ा रहा, फिर टोकरा सिर पर रखकर बोला, ‘‘मेरे पीछे आओ। मैं आम कटवा देता हूं।’’
इससे पहले कि मैं और पत्नी कुछ कह पाते वह पलक झपकते ही भीड़ में खो गया।
मैं पागल की तरह इधर-उधर देखने लगा। सड़क पर रेंगते ट्रैफिक के सब तरफ बेशुमार भीड़ में हम कहां खोजेंगे ? अगर वह न मिला तो ?
मुझे गुस्सा आ गया। मैंने दुकानदार से कहा, ‘‘वह कहां गया?’’
‘‘
मैं क्या जानूं!अच्छा, आप आमों के पैसे दीजिए और एक तरफ हो जाइए। दूसरे ग्राहकों को लेने दीजिए।’’ उसे लगा था कि इस चक्कर में हम उसके पैसे मारकर भागने की फिराक में थे।
मैंने पैसे दिए और पत्नी का हाथ पकड़कर आगे चला, ‘‘अब कहां खोजें उसे ?’’
पत्नी ने कुछ कहा नहीं। लड़का शायद आम लेकर रफूचक्कर हो चुका था। कैसे प्यार से आम धुलवाने का नाटक कर रहा था। कोई ठिकाना है इस दुनिया का!
‘‘
तुम्हें उसका ध्यान रखना चाहिए था। जब वह आमों का टोकरा लेकर चला था तो उसके पीछे जाना चाहिए था।’’

पता नहीं, अभी और क्या-क्या सुनना बाकी था। अब कुछ कहने को नहीं था। मैं पत्नी का हाथ थामे उस हुजूम में धक्के खाते, घिसटते हुए ट्रैफिक के बीच मेंढक की तरह फुदकते, बचते-बचते, खुद को कोसते हुए पूरी सड़क के कई चक्कर काट आया, पर वह छोकरा कहीं दिखाई न दिया।
यह सब पत्नी की आम धुलवाने की जिद के चलते हुए था और शायद अब उन्हें भी अपनी गलती का एहसास हो गया था। वह चुपचाप मेरे पीछे-पीदे चलती जा रही थीं।
तभी आवाज आई, ‘‘बाबूजी…!’’
मैंने आवाज की दिशा में देखा- वही था। वही छोकरा, जो हमारे आम लेकर गुम हो गया था, सब्जी के ढेर के पीछे से हाथ हिलाकर हमें बुला रहा था। मन हुआ, दौड़कर गर्दन पकड़कर घसीट लाऊं। लेकिन यह संभव नहीं था। वह सब्जियों के ढेर के पीछे था। आगे कई औरतें खड़ी थीं। खट-कट, कट-खट की आवाजें आ रही थीं जैसे कुछ काटा जा रहा हो, पर दिखाई कुछ नहीं दे रहा था।
मैंने चिल्लाकर कहा, ‘‘कहां भाग गया था?… हम कब से ढूंढ रहे थे!’’
वह सब्जियों के ढेर के पीछे से निकलकर बाहर आया, ‘‘मैं तो आम लेकर यहीं आ गया था। यहीं तो काट रहा हूँ आम। पर आप ही पता नहीं कहां…!’’
‘‘
अच्छा-अच्छा, ज्यादा बातें न बना- हमारे आम कहाँ हैं?’’
‘‘
वो रहे आपके आम’’ उसने एक टोकरी की तरफ इशारा किया। देखकर तसल्ली हुई। हां, वही थे हमारे आम
‘‘
तो अब तक काटे क्यों नहीं!’’
‘‘
आपसे पूछकर ही तो काटता। एक आम की कितनी फांकें काटनी हैं? आठ, बारह या सोलह!’’ उसने सफाई दी।
‘‘
अभी टैम लगेगा पहले औरों के कटेंगेऔर भाव होगा होगा रुपये किलो…!’’ सामने ढेर के पास बैठे दुकानदार ने सख्त आवाज में कहा, फिर छोकरे से कहा, ‘‘वहां क्या बिटर-बिटर कर रहा था। जल्दी से काट-पीटकर काम खत्म कर…!’’
छोकरा फिर से सब्जियों के ढेर के पीछे जा पहुंचा। अब मैं उसे देख नहीं पा रहा था। और हमारे आम भी नजर नहीं आ रहे थे।
‘‘
आप जरा हटकर खड़े हो जाइएमैंने बताया न अभी टैम लगेगा। आपसे पहले भी कई लोग खड़े हैं।’’
मैंने देखा एक तरफ कुछ औरतें गोलबंद खड़ी थीं, आवाजें उभर रही थीं- ‘‘जल्दी…, देखो हमारे आम दूसरे आमों में मिल न जाएं।’’
अब प्रतीक्षा करने के अतिरिक्त और कोई उपाय नहीं था। जैसे राक्षस की जान तोते में थी,  मैं आम में था। जब तक आम कटकर थैले में भरे जाकर घर नहीं पहुंच जाते, मेरी मुक्ति नहीं हो सकती थी।
भीड़ बढ़ती जा रही थी।
खट-कटकट-खटकी आवाजें लगातार आ रही थीं। पता नहीं छोकरा हमारे आम काट रहा था यामैंने पुकारा, ‘‘ओ अरे…!’’
‘‘
बाबूजी, आपने तो नाक में दम कर लिया!’’ सब्जी वाला गुर्राया, फिर पीछे मुड़कर चिल्लाया, ‘‘पीछे से उठकर बाहर आतेरी कट-कट ने तो मेरी दुकानदारी ही चौपट कर दी है।’’
उसने छोकरे का हाथ पकड़कर बाहर खींचा और सड़क पर धकेल दिया। साथ में सरौता और एक बोरा भी फेंके गए।
‘‘
हमारे आमहमारे आम…!’’ कई बेचैन आवाजें उभरीं।
‘‘
आपके आम जरूर मिलेंगे…!’’ सब्जी वाले ने छाती पर हाथ मारकर एक औरत की तरफ सिर झुकाया।
छोकरा अब सड़क के बीचोंबीच अपना बोरा बिछाकर बैठ गया था। उसने सरौता टिका लिया था और फिर से आम काटने में जुट गया था। खट-कट-खट आम कट रहे थे, पर वे हमारे आम नहीं थे।
‘‘
भई, हमारे आम काट दो।’’
लेकिन वह तो हमारी ओर देख ही नहीं रहा था। बस सिर झुकाए आम काटे जा रहा था। फिर उसके नीचे झुके मुंह से आवाज ऊपर आई, ‘‘बाबूजी, बस थोड़े-से रह गए हैं। फिर तसल्ली से काट दूंगा।’’
मैंने देखा, वह चारों ओर से घिरा हुआ था। भीड़ के बीच अंधेरे में बैठा आम काट रहा था, आवाजें आ रही थीं- कट-खट-खट-खटपर वह खुद दिख नहीं रहा था।
लोगों से घिरी उस जगह में रोशनी नहीं पहुंचने दी जा रही थी। दुकानदार ने न जाने क्यों उसे वहां बिठा दिया था।
‘‘
बारह फांकें काटो। नहीं-नहीं- सोलह करो। ये ज्यादा बड़ी हैं।’’
‘‘
मैं सोलह कर देता हूं। उसकी आवाज किसी गहरे कुएं में से आ रही थी।’’
‘‘
हां, सोलह ठीक हैं।’’
‘‘
पैसे इधरपैसे इधर…!’’ सब्जी वाले की आवाज गूंज उठी… ‘‘आम कटवाकर पैसे इधर दीजिए, नहीं तो हिसाब गड़बड़ हो जाएगा।’’
‘‘
हिसाबकैसा हिसाब…!’’
कट-खटखट-कटआम कट रहे थे। उसके चारों ओर अचार के आम कटवाने वालों की भीड़ थी, जैसे किसी बाजीगर के चारों ओर मजमा लगा हो।
कट-खटखट!
‘‘
जल्दी करोहमें दूर जाना है। जल्दी…’’
कट-खटखट-खट…!
‘‘
जल्दी…!’’
और फिर उस कट-खट के बीच एक-दूसरी आवाज हुई थी, हल्की-सी सिसकारी…! हां, मैंने सुना थासरौता आम पर नहीं पड़ा था।
बाजीगर का जादू टूट गया था। लोग लहर की तरह उछले थे, काई की तरह फट गए थे। वे अपने आम उठा रहे थे, आपस में छीनाझपटी कर रहे थे। उन्हें आम चाहिए थे।
लेकिन हमारे आम कहां थे? मुझे वे कहीं नजर नहीं आ रहे थे। शायद वे काटे ही नहीं गए थे। अब मैं वहां नहीं रुक सकता था। हां, वह आवाज, जो सरौते के आम पर गिरने की नहीं थी, मैंने सुनी थी।
सोम बाजार अपने पूरे निखार पर था। भीड़, रोशनी, हांका माल बिक रहा था लेकिन आम…? वे कहां कट रहे थे? हमारे आमकौन काटेगा उन्हेंऔर अचारमुझे कुछ पता नहीं था। मैं पत्नी का हाथ पकड़कर पीछे हट रहा था- हमारे आम अब मिलने वाले नहीं थे.    (समाप्त)

No comments:

Post a Comment