Showing posts with label आंखें- -बाल गीत--देवेंद्र कुमार. Show all posts
Showing posts with label आंखें- -बाल गीत--देवेंद्र कुमार. Show all posts

Tuesday, 13 July 2021

आंखें- -बाल गीत--देवेंद्र कुमार

 

आंखें- -बाल गीत--देवेंद्र कुमार

              =====

 

आंखें मेरी मम्मी की

बड़ी-बड़ी सी

गीली गीली

जब जब देखें

प्यार जताएं

 

 

गुस्सा मेरी मम्मी का

पहले मारे

फिर पछताए

बिना बात ही

गले लगाए

 

 

रोटी मेरी मम्मी की

हम मिल खाएं

खाते जाएं

पेट भरे

पर मन रह जाए।

==========